Fatal Bike Accident in Jaunpur One Dead One Injured अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, एक की मौत एक गंभीर, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsFatal Bike Accident in Jaunpur One Dead One Injured

अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, एक की मौत एक गंभीर

Jaunpur News - जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पालामऊ के पास शुक्रवार की भोर में

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरFri, 2 May 2025 03:35 PM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, एक की मौत एक गंभीर

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पालामऊ के पास शुक्रवार की भोर में एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बाइक पर सवार ज्ञान प्रकाश यादव पुत्र श्यामा यादव कनऊखस थाना नेवढ़िया की मौके पर मौत हो गयी। घायल लालू यादव पुत्र राजेश यादव समोगरपुर केराकत को उपचार के लिए अस्पताल पहंुचाया गया। गुरूवार की रात 11 बजे दोनो एक बाइक से मल्हनी बाजार में किसी दोस्त के यहां पार्टी मना कर नेवढ़िया लौट रहे थे कि सामने से तेज रफ्तार से चार पहिया वाहन आ रही थी। कार से बाइक टकरा गयी। बाइक अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गयी।

जिसमें ज्ञान प्रकाश यादव की मौके पर मौत हो गई और लालू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस को फोन किया गया। लालू का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है। ज्ञान प्रकाश और लालू एक दूसरे के मौसी के लड़के थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।