District Magistrate Ashish Bhattgai Reviews Progress of Development Works विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी : डीएम, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsDistrict Magistrate Ashish Bhattgai Reviews Progress of Development Works

विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी : डीएम

जिलाधिकारी आशीष भटगाईं ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने लंबित कार्यों पर चर्चा की और देरी के कारणों को समझा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरFri, 2 May 2025 03:35 PM
share Share
Follow Us on
विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी : डीएम

जिलाधिकारी आशीष भटगाईं ने विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और हर बिंदु पर गहन चर्चा कर देरी के कारणों को समझा। शुक्रवार को जिला कार्यालय में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, विद्युत विभाग, सूचना विभाग, पर्यटन विभाग, वन विभाग, जिला आपदा प्रबंधन, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने पुनर्वास स्थलों का विकास, प्रभावित परिवारों का शीघ्र विस्थापन, भू-अधिग्रहण और मुआवजे के लंबित प्रकरणों का निस्तारण एवं निर्माणाधीन योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

इन्हीं निर्देशों के क्रम में, डीएम ने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में देरी के कारणों की जानकारी ली। किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, सीडीओ आरसी तिवारी, सीएमओ डॉ कुमार आदित्य तिवारी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, अनिल सिंह रावत, ईई पीडब्ल्यूडी संजय पांडे, एके पटेल, जल संस्थान सीएस देवड़ी, जलनिगम वीके रवि, सिंचाई केके जोशी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।