Teenager s Bathing Video Captured by Local Youth in Dhanbad Police Complaint Filed किशोरी का नहाते वीडियो बना रहा था युवक, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsTeenager s Bathing Video Captured by Local Youth in Dhanbad Police Complaint Filed

किशोरी का नहाते वीडियो बना रहा था युवक

धनबाद धनसार में एक युवक ने किशोरी का नहाते हुए वीडियो बनाया। किशोरी ने उसे देख लिया और शोर मचाया, जिसके बाद वह भाग गया। किशोरी ने अपने परिवार को बताया और मां ने आरोपी के खिलाफ धनसार थाना में शिकायत...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 29 April 2025 03:56 AM
share Share
Follow Us on
किशोरी का नहाते वीडियो बना रहा था युवक

धनबाद धनसार में सोमवार को गोलू नामक युवक मोबाइल से एक किशोरी का नहाते हुए वीडियो बना रहा था। किशोरी की जब उस पर नजर पड़ी तो वह शोर मचाने लगी। इसके बाद गोलू वहां से भाग गया। मामले की जानकारी किशोरी ने अपने घरवालों को दी। इस घटना की खबर जब मुहल्ले में फैली तो लोग आक्रोशित हो गए। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ धनसार थाना में लिखित शिकायत की है।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर व अपने घर की बाउंड्री के अंदर स्नान कर रही थी। मोहल्ले में रहने वाला गोलू बाइक से वहां पहुंचा। बाइक पर चढ़ कर वह बाउंड्री के अंदर किशोरी का नहाते हुए वीडियो बनाने लगा। तभी पीड़िता ने उसे देख लिया। इसके बाद आरोपी बाइक से भाग गया। घटना के बाद से ही स्थानीय लोग आरोपी की तलाश कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।