Tribute Ceremony for Jharkhand Leader Durga Soren in Sijua स्व. दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि मनाई गई, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsTribute Ceremony for Jharkhand Leader Durga Soren in Sijua

स्व. दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि मनाई गई

सिजुआ में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि समारोह मनाया गया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो के आवासीय कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उनके योगदान को याद किया गया। विधायक प्रतिनिधि...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 21 May 2025 04:42 PM
share Share
Follow Us on
स्व. दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि मनाई गई

सिजुआ, प्रतिनिधि। टाटा सिजुआ छह नंबर स्थित मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के आवासीय कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि समारोह मनाया गया। उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। समारोह में विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन ने अहम भूमिका निभाई थी। झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहे। पूरे राज्य में उनकी पहचान एक सर्वमान्य नेता के रूप में थी। कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को सींचने में काफी मेहनत उन्होंने किया था। कहा कि अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आदर्शों पर चलते हुए प्रदेश में भय, भूख व भ्र्ष्टाचार के लिए लगातार संघर्ष करते रहे थे।

श्रद्धांजलि बदेने वालों में विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, बाबूनाथ महतो, दीपक महतो, फिरोज अंसारी, राजेश महतो, मनोज महतो, पंकज राय, राजकुमार महतो, श्रीकांत महतो, अरुण महतो, जनार्धन महतो, बासु मरांडी, घंटु त्रिगुणायत आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।