झरिया फुलारीबाग में दो पक्षों के बीच मारपीट
झरिया के फुलारीबाग बूढ़ा बाबा शिव मंदिर के पास मंगलवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ झरिया थाना में शिकायत...

झरिया। झरिया थाना क्षेत्र के फुलारीबाग बूढ़ा बाबा शिव मंदिर के समीप मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों तरफ से आधा दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हो गए। दोनों ही पक्षों ने झरिया थाना में एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत किया है। वहीं घटना के बाद से ही पुलिस घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर मामले को शांत किया। साथ ही पुलिस बल तैनात कर दिया है। घायलों में एक तरफ डोम विश्वकर्मा रवि साव, और अनिल कुमार शर्मा की सर फटा है। वहीं दूसरी और असलम अंसारी गहरी चोटे लगी है। जबकि आसिफ अंसारी, राजा अंसारी, सद्दाम अंसारी हल्की छोटे लगी है। वहीं घटना के बाद झरिया पुलिस आसिफ अंसारी, राजा अंसारी सद्दाम अंसारी, असलम अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही घायल रवि साव ने झरिया थाना में लिखित शिकायत दिया है। शिकायत में कहा कि मंगलवार की सुबह महेश सिंह के साथ सड़क पर जा रहे थे। तभी अशलम अंसारी, आशिफ अंसारी, सहवाज अंसारी, राजा अंसारी और सद्दाम अंसारी ने बेवजह छीटाकशी करने लगे। जब विरोध किया तो यह लोग मारपीट करने लगे। घर के अन्य सदस्यों ने छत से पत्थर बाजी किया। जिसमें मैं बुरी तरह से घायल हो गया बीच बचाव करने आए डोमन विश्वकर्मा, अनिल कुमार शर्मा को बुरी तरह मारकर घायल कर दिया। साथ ही कई महिलाए भी चोटिल हुए है।वही दूसरे पक्ष के असलम अंसारी भी महेश सिंह, रवि साव, डोमन विश्वकर्मा अन्य के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित एवं आसपास के लोगों ने भी बताया कि इससे पूर्व में भी अब्दुल अंसारी राजा अंसारी सद्दाम अंसारी के खिलाफ थाना में कई बार लिखित शिकायत दिया है। पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महिलाओं को आने जाने में यह लोग छेड़खानी करते हैं। महुल्ले के लोग काफी परेशान है। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। इन लोगों पर झरिया थाना में भी छेड़खानी का मामला दर्ज है। वहीं इस घटना के बाद से ही कई लोग मारपीट को राजनीतिक रंग देने में लगे हुए हैं। दोनों समुदाय के लोग शांति बहाल करने के लिए बैठक कर रहे। इस मामले में झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत दिया है। झरिया को कोई भी शांति भंग करेगा उसको बक्सा नहीं जाएगा, कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।