Youth Injured in Bike Accident on Dhanbad-Govindpur Main Road सड़क दुर्घटना में टुंडी का युवक जख्मी, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsYouth Injured in Bike Accident on Dhanbad-Govindpur Main Road

सड़क दुर्घटना में टुंडी का युवक जख्मी

धनबाद-गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर आमाघाटा के पास एक युवक राजेश टुडू बाइक से गिरकर घायल हो गया। यह घटना रविवार दोपहर को हुई। उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 7 April 2025 06:02 AM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में टुंडी का युवक जख्मी

धनबाद धनबाद-गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर आमाघाटा के पास बाइक से गिरकर टुंडी निवासी राजेश टुडू नामक युवक जख्मी हो गया। घटना रविवार दोपहर की है। घटना के बाद उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। उसके हाथ, पैर समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट आई है। राजेश के अनुसार वह अपने साले के साथ बाइक से धनबाद आ रहा था। बाइक साला चला रहा था। आमाघाटा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह गिर कर घायल हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।