हाइवा के चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक घायल
आक्रोशित लोगों ने झरिया धनबाद में मुख्यमार्ग किया जाम झरिया प्रतिनिधि झरिया धनबाद

झरिया। झरिया धनबाद मुख मार्ग पर दुख हरनी मंदिर पुल के समीप बुधवार को हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। आनंन फानन में स्थानीय लोगों ने किसी तरह हाइवा को रोककर स्कूटी चालक को बाहर निकाला। घायल को स्थानीय लोगों ने झरिया के एक निजी नर्सिंग होम ले गए।जहां स्थिति नाजुक देख उसे धनबाद रेफर कर दिया। घायल की पहचान झरिया गुजराती मोहल्ला निवासी अशोक केसरी उर्फ पप्पू केसरी (35) रूप में हुई हैं। वही आक्रोशित लोगों ने बास बल्ली लगाकर मुख्य सड़क को बंद कर दिया ।लोग हाईवे परिचालन बंद करने की मांग कर रहे थे। वही घटनास्थल पर झरिया पुलिस पहुंचकर हाईवा एवं स्कूटी को जब्त कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही घायल के भाई बिनोद केशरी घटना स्थल पहुचे। कहा कि भाई धनबाद रांगाटार में सृंगार स्टोर चलता है। दुकान खोलने के लिए ही अपनी स्कूटी संख्या जेएच 10 बीसी 1642 धनबाद जा रहा था। तेज रफ्तार हाइवा संख्या जेएच 16 जी 0816 ने अचानक मोड़ दिया। आगे चक्का की स्कूटी फस गया। किसी तरह लोगो ने निकाल कर हॉस्पिटल ले गया। झरिया पुलिस ने गुस्साए लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर सड़क जाम को सुचारु रूप से चालू किया। लगभग 1 घंटे तक मुख सड़क जाम रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।