सत्यानन्द को प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर समर्थकों में उत्साह
झारखंड के कृषि मंत्री रह चुके सत्यानंद झा उर्फ बाटुल दा को भाजपा द्वारा भारतीय जनता मजदूर मंच का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति से समर्थकों में उत्साह है। उन्होंने संगठन के गठन और श्रमिक...

दलाही। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुमरो निवासी सत्यानन्द झा उर्फ बाटुल दा पूर्व कृषि मंत्री झारखंड सरकार को भाजपा की ओर से भारतीय जनता मजदूर मंच में झारखंड के प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने से समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। भारतीय जनता मजदूर मंच के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सत्यानंद झा उर्फ बाटुल दाने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शीघ्र ही संगठन का गठन कर श्रमिक कल्याण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही शीर्ष नेतृत्व को इसके लिए धन्यवाद देते हैं जिन्हें ने इसके योग्य समझा और दायित्व दिया निश्चित रूप से पार्टी की ओर से जो दायित्व दिया गया है उसका निर्वहन करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।