Legal Awareness Camps Held in Multiple Locations with Asset Distribution विधिक जागरुकता शिविर में परिसंपत्ति का किया गया वितरण, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsLegal Awareness Camps Held in Multiple Locations with Asset Distribution

विधिक जागरुकता शिविर में परिसंपत्ति का किया गया वितरण

जामा, मसलिया और गोपीकांदर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। न्यायाधीशों ने समाज में कुप्रथाओं और असमानताओं पर प्रकाश डाला। विभिन्न योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया, जिसमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSun, 13 April 2025 05:16 PM
share Share
Follow Us on
विधिक जागरुकता शिविर में परिसंपत्ति का किया गया वितरण

जामा। जामा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में रविवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनूप तिर्की की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें सीजीएम ने उपस्थित कर्मियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नियम का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। चाहे हम किसी भी क्षेत्र में हों नियम हमें हमेशा बांधे रखता है। हमलोगों को सामाजिक मजबूती पर भी ध्यान देने की जरूरत है। बेटी को बोझ नहीं बनायें। बाल विवाह से बचने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए वर्तमान जैक अध्यक्ष डॉ नटुआ हांसदा की जीवनी का उल्लेख किया। इस मौके पर 1 करोड़ 23 लाख का सीसीएल लॉन जेएसएलपीएस के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एवं 72 लाख का सीआईएफ लॉन भी एसएचजी की दीदियों को दिया गया। बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा जगदीश मंडल को ट्राय साईकल दिया गया। इस दौरान सीजीएम द्वारा पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके अलावे जनमन आवास का स्वीकृति पत्र 6 पहाड़िया लाभुक एवं 4 छात्रों को स्कूली बैग दिया गया। मौके पर बीडीओ डॉ विवेक किशोर, सीडीपीओ रितु कुमारी, मानव कुमार गण, संजीव कुमार दास, गौरव कुमार, गिरेन्द्र यादव, अनूप कुमार साह सहित प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे।

विधिक जागरूकता शिविर में कई परिसंपत्ति का वितरण

मसलिया प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड सह अंचल सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका की ओर से विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर सह विधिक जागरूकता मेला आयोजित की गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला से आए न्यायाधीश रमेश चंद्र, सहित बीडीओ अजफर हसनैन, सीईओ रंजन यादव एवं सरकारी वकील रॉबिन कुमार उपस्थित थे। मौके पर द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस मौके न्यायाधीश रमेश चंद्र ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि पुरुष एवं महिला दो धुरी है।इनमें कोई एक धुरी कमजोर पड़ने पर स्वास्थ्य समाज का निर्माण विकास संभव नहीं है। उन्होंने समाज के कुप्रथा जैसे डायन प्रथा,दहेज प्रथा, दहेज हत्या, भ्रूण हत्या ,यौन उत्पीड़न,लिंग भेद,अंधविश्वास आदि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन सभी से समाज को तभी मुक्ति मिल सकती है। जब समाज जागरूक होगा। इन सभी के पीछे केवल पुरुष ही जिम्मेदार नहीं है, महिलाएं भी समान रूप से दोषी है। हमलोग बच्चे के जन्म के साथ ही घर से ही भेदभाव शुरू कर देते है। बेटी जन्म लेने पर मातम मनाया जाता है।वही बेटा के जन्म लेने पर खुशी मनाया जाता है।बेटी के तुलना में शिक्षा से लेकर हरेक क्षेत्र में बेटा को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए बेटी को शिक्षित बनाने के साथ साथ हुनरमंद बनकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना होगा। जिससे अपने ऊपर हो रहे अत्याचार पर मुखर होकर प्रतिवाद कर सके। बीडीओ अजफर हसनैन ने कहा कि समाज में फैले असमानता को दूर कर ही असली आजादी पा सकते है।सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए निशुल्क कानूनी सहायता देती है। जो पारा लीगल वॉलेंटियर के माध्यम से इसका लाभ ले सकते है।उन्होंने सरकार संचालित कई कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दिया। सीओ रंजन यादव ने भी बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं के बारे में बताया। अंत में परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया। जिनमें अबुआ आवास, पेंशन, हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी, राशन कार्ड वितरण,जॉब कार्ड वितरण, दो दीदी समूह को दीदी दुकान के लिए एक लाख का डेमो चेक, अनुदान पर बकरी वितरण,बच्चों के मुंह झूठी कार्यक्रम, सहित कई विभाग की स्टॉल लगाया गया था।

गोपीकांदर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुमका द्वारा आयोजित विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर सह विधिक जागरूकता मेला रविवार को गोपीकांदर प्रखंड विकास कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें 98 लाख 93 हजार रुपए का परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम सत्र न्यायाधीश श्री आदित्य पहुंच कर लाभुकों के बीच में परिसंपत्ति का वितरण किया गया। जिसमें सी आई एफ के 43 ग्राम संगठन के महिला समूह को 43 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। वाल विकास परियोजना कार्यालय से सावित्री बाई फुले योजना के तहत् 5 बच्ची को स्वीकृति पत्र दी गई। वहीं कल्याण योजना के तहत् 5 लाभुक को साईकिल दिया गया। मनरेगा योजना में 5 मजदूर का जॉब कार्ड निर्गत किया गया, बिरसा सिंचाई जल कूप के तहत 2 कूप निर्माण का स्वीकृति पत्र, 2 डोभा निर्माण हेतु स्वीकृत, 5 लाभुक का ग्रीन कार्ड, 5 बुजुर्ग को पेंशन स्वीकृति पत्र, प्रधान मंत्री जन मन योजना के तहत् 4 लाभुक को आवास निर्माण का स्वीकृति पत्र, तथा 3 लाभुक को म्यूटेशन का शुद्धिकरण पत्र निर्गत सहित कई लाभुकों के बीच में परिसंपति का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विशाल कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी उमेश प्रसाद साह, मनरेगा बीपीओ पवन कुमार, जे एस एल पी एस के प्रखंड प्रबंधक निरंजन तिवारी, शिक्षा विभाग से बी पी ओ शमीम परवेज बी आर पी परवेज अख्तर, सी आई सुधांशु सुमन, सहायक अभियंता शालिम मरांडी, कनीय अभियंता मनोज टुडू, राजस्व कर्मचारी पुष्पालता टुडू, लुकास हेंब्रम, रोजगार सेवक सनातन हांसदा कालिदास मुर्मू सहित अंचल एवं प्रखंड के सभी कर्मी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।