जरमुंडी में ग्राम प्रधान लेखा होड़ की बैठक आयोजित
जरमुंडी में ग्राम प्रधान सह लेखा होड़ संघ की बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव ने ग्राम प्रधानों की बढ़ती समस्याओं पर चिंता जताई। बैठक में सरकारी जमीनों की रक्षा, भुगतान में देरी, और नदियों के...

जरमुंडी, प्रतिनिधि। ग्राम प्रधान सह लेखा होड़ संघ की एक बैठक जरमुंडी में प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम प्रधानों की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। लेखाहोड़ का सम्मानित राशि अविलंब भुगतान करने व पे आइडी जल्द बनवाने का आदेश देने की मांग की। प्रखंड के संताली गांव में मांझी थान एवं जाहेर थान का नव निर्माण कराने की मांग की गई। बैठक में कहा गया कि सरकारी जमीन, नदी, नाला, गोचर, परती कदीम, जल, जंगल जमीन की रक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता थी, किन्तु राज्य सरकार, ग्राम प्रधान लेखा होड़ों की समस्याओं के समाधान के प्रति चिंतनशील नहीं है।
सभी पुरान कुएं एवं बांध की मरम्मति कराने की मांग की गई। प्रधान सह लेखाहोड़ संघ का एक प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओं के साथ साथ विभिन्न मांग को रखने पर निर्णय लिया गया। बताया कि पुरानी व्यवस्था के तहत लगान वसूली, अतिक्रमण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में पूर्व मुखिया मंगाराम मरांडी, देवासी हांसदा, बड़का हांसदा, नुनवा मरांडी, बुधन हांसदा, परशुराम मुर्मू, जिना मुर्मू, सुरधनें मरांडी, मिस्त्री हेम्ब्रम, बैजुन टुडू सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।