BJP Celebrates 11 Years of Modi Government with Service and Governance Initiatives केंद्र की मोदी सरकार ने भारत को विश्व गुरु बनाने का काम किया है : भाजपा, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsBJP Celebrates 11 Years of Modi Government with Service and Governance Initiatives

केंद्र की मोदी सरकार ने भारत को विश्व गुरु बनाने का काम किया है : भाजपा

फोटो संख्या प्रताप तीन- कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता और कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर सेवा सुशासन गरीब कल

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाMon, 16 June 2025 12:41 AM
share Share
Follow Us on
केंद्र की मोदी सरकार ने भारत को विश्व गुरु बनाने का काम किया है : भाजपा

गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर सेवा सुशासन गरीब कल्याण विकसित भारत कार्यकम का आयोजन किया गया। इस दौरान मोदी सरकार के कार्यकाल का प्रदर्शनी का भी उद्घाटन और प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देशहित में ऐतिहासिक काम किया है उनका कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। कार्यक्रम के प्रभारी पांकी विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्रहित में अपना योगदान दिया है।

मोदी सरकार ने राम मंदिर धारा 370 जैसे मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश में विकास का नया लकीर खींचने का काम किया है। गरीबों के मसीहा बनकर देश में काम किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत को विश्व गुरु बनाने का काम किया है। मोदी सरकार ने देश में सड़क का जाल बिछाया जो विकास के क्षेत्र में अहम भूमिका है। गरीबों के उत्थान के लिए मोदी सरकार ने अनेकों योजनाएं बनाई हैं जिसका सीधा लाभ आम आदमी को मिल रहा है। बिजली, पेयजल, सड़क, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा हर क्षेत्र में केन्द्र सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे और धन्यवाद ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता हरेंद्र दुबे, बिनय चौबे, बिनोद तिवारी, कैलाश कश्यप, डॉ. पतंजलि केशरी, उत्तम पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, शुभम गुप्ता, अभिषेक कश्यप, अद्याशंकर पांडेय, टिंकू गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, बलराम यादव, रुपु महतो, उमेश कश्यप, ओमप्रकाश दास, सच्चीदानंद तिवारी, लक्ष्मीकांत पांडेय, देवेंद्र गुप्ता, विशाल गुप्ता, अनसाद बाबु, कंचन पांडेय, राजेश यादव, बिरेंद्र जायसवाल सहित अन्य कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।