दुगोला चैता का आयोजन
कांडी के पिपरडीह गांव में रविवार रात चैता दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड प्रमुख नारायण यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में बिहार और झारखंड के लोक गायक व्यास शिव शंकर यादव...

कांडी। प्रखंड अंतर्गत पिपरडीह गांव के नीरज पेट्रोल पंप के नजदीक रविवार रात चैता दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख नारायण यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। चैता दुगोला कार्यक्रम में बिहार व झारखंड के लोक गायक व्यास शिव शंकर यादव व व्यास महावीर यादव के बीच महामुकाबला हुआ। दोनों ही व्यास ने पूरे रात दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन कमिटि के अध्यक्ष रघुनाथ यादव, उपाध्यक्ष सत्येंद्र रजवार, सचिव सुखनंदन यादव, कोषाध्यक्ष मुखिया प्रतिनिधि लल्लू यादव, उप सचिव सतीश कुमार पांडेय सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।