Fire Incident in Ranka 80 Quintals of Wheat Destroyed Amid Dispute अगलगी की घटना में 80 बोझा गेहूं जलकर राख, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsFire Incident in Ranka 80 Quintals of Wheat Destroyed Amid Dispute

अगलगी की घटना में 80 बोझा गेहूं जलकर राख

फोटो गोदरमाना एक: जानकारी देता पीड़ित परिवार रंका थाना अंतर्गत भंवरी ग्राम में बिंदेश्वर यादव के खेत के खलिहान में रखे गेहूं में आग लगाने की घटना सा

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 15 April 2025 12:30 AM
share Share
Follow Us on
अगलगी की घटना में 80 बोझा गेहूं जलकर राख

गोदरमाना, प्रतिनिधि। रंका थाना अंतर्गत भंवरी ग्राम में बिंदेश्वर यादव के खेत के खलिहान में रखे गेहूं में आग लगाने की घटना सामने आई है। घटना रविवार देर रात की है। घटना में करीब 80 बोझा गेहूं जलकर राख हो गया। पीड़ित ने मामले में थाने में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन के आलोक में पुलिस अनुसंधान कर रही है। घटना के संबंध में भुक्तभोगी बिंदेश्वर ने बताया कि 3 दिन पहले महुआ चुनने को लेकर अर्जुन यादव की पत्नी सुगिया देवी से विवाद हुआ था। उसका महुआ का पेड़ का महुआ उसके गेहूं लगे खेत में लगातार गिर रहा था। उससे उसे नुकसान हो रहा था। उसकी को लेकर विवाद चल रहा था। खेत में लगे गेहूं फसल को पांच दिन पहले महुआ चुनने के क्रम में रौंद दिया गया था। उससे उन्हें नुकसान हुआ। उसे लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान फसल में आग लगाने की धमकी दी गई थी। उसने बताया कि उसकी लिखित शिकायत थाना में की है। मामले में रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस जांच कर रही है। दोषी पाए गए लोगों पर कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।