Giant Welfare Foundation Opens Water Station in Garhwa Amid Heatwave भीषण गर्मी को देखते हुए खोला पनशाला, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsGiant Welfare Foundation Opens Water Station in Garhwa Amid Heatwave

भीषण गर्मी को देखते हुए खोला पनशाला

गढ़वा में जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा गर्मी के मौसम में राहगीरों के लिए पनशाला खोला गया। इस अवसर पर कई पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने जरूरतमंदों को पानी पिलाने का कार्य किया। उन्होंने सभी से अपील...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाMon, 28 April 2025 04:57 AM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी को देखते हुए खोला पनशाला

गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वाधान में रविवार को जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन के पूर्व पदाधिकारी मनोज केशरी की पुत्री सुरभि केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष मदन केशरी की पुत्री श्रेया आनंद के जन्म दिवस के अवसर पर पुरानी बाज़ार सुतली पट्टी स्थित जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व पदाधिकारी मनोज केशरी के प्रतिष्ठान और छठ घाट स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल के पास भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों पनशाला खोला गया। ग्रुप के पूर्व उपाध्यक्ष ध्रुव केशरी की अध्यक्षता में पनशाला की शुरूआत की गई। उपस्थित जायंट्स पदधिकारियों ने राहगीरों को मिष्ठान खिला शीतल जल पिलाकर पनशाला का उद्घाटन किया। मौके पर उपस्थित पदधिकारियों ने कहा कि राहगीरों और जरूरतमंदों को पानी पिलाना पुण्य का काम है। साथ ही जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा की तरफ से आम लोगों से अपील की गई कि अपने-अपने छतों पर या खुले में पक्षियों के लिए बर्तन में पानी अवश्य रखें ताकि पक्षी इस भीषण गर्मी में प्यास बुझा सकें। साथ ही सदस्यों ने कहा कि गर्मी के मौसम में भर पेट पानी पिऐ ताकि लू से बचा जा सके। मौके पर उपरोक्त के अलावा फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, फेडरेशन के पूर्व उपाध्‍यक्ष मनोज केशरी रूपा गंजी, जायंट्स ग्रुप गढ़वा ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खां, वित्त निदेशक अशोक केशरी, दीपक तिवारी, मनदीप प्रसाद सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।