Public Hearing Held by Deputy Commissioner in Garhwa Addressing Issues of Ration Pension Land Disputes and Employment डीसी से डीएवी की प्रधानाध्यापिका पर मनमानी करने की शिकायत , Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsPublic Hearing Held by Deputy Commissioner in Garhwa Addressing Issues of Ration Pension Land Disputes and Employment

डीसी से डीएवी की प्रधानाध्यापिका पर मनमानी करने की शिकायत

फोटो प्रताप दो: जनता दरबार में मंगलवार को लोगों की फरियाद सुनते डीसी शेखर जमुआर उपायुक्त शेखर जमुआर ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबा

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 8 April 2025 06:03 PM
share Share
Follow Us on
 डीसी से डीएवी की प्रधानाध्यापिका पर मनमानी करने की शिकायत

गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त शेखर जमुआर ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में उन्होंने फरियादियों की समस्याएं को बारी-बारी से सुना और उसके निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान, अनुकंपा आधारित नौकरी समेत अन्य समस्याओं को लेकर ग्रामीण पहुंचे थे। सर्वप्रथम जिला मुख्यालय स्थित डीएवी मध्य विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापिका की ओर मनमानी करने की शिकायत की गई है। विद्यालय प्रबंधन समिति के विभिन्न सदस्यों अध्यक्ष, संयोजिका और अन्य सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से आवेदन देकर बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका के चलते विद्यालय के शिक्षण व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विद्यालय में प्रोजेक्ट इंपैक्ट के किसी भी नियम का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। विद्यालय में विकास कार्यों के लिए प्राप्त विभिन्न मदों की राशि की अवैध निकासी की जा रही है। उसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि विद्यालय के पठन-पाठन कार्य व शिक्षण व्यवस्था भी चरमरा गई है। उन्होंने उक्त मामले की जांच कराते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। बिशुनपुरा प्रखंड के विकास कुमार चंद्रवंशी ने विवादित भूमि पर बाजबर्दस्ती मकान बनाने के संबंध में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उक्त विवादित भूमि पर न्यायालय अनुमंडल दंडाधिकारी श्री बंशीधर नगर के कोर्ट में विचाराधीन है। उसके बावजूद विपक्षी गण द्वारा अवैध रूप से उक्त विवादित भूमि पर रातों-रात मकान/दीवार बनाने का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अवैध रूप से मकान निर्माण कार्य को रोकने की गुहार लगाई है। मेराल प्रखंड के गोंदा निवासी नकुल महतो ने आवेदन समर्पित करते हुए राशन कार्ड में अपनी पत्नी के स्थान पर स्वयं का नाम दर्ज करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी गायत्री देवी की मृत्यु हो चुकी है। परंतु परिवार के अन्य सदस्यों का नाम इस राशन कार्ड में दर्ज है। उन्होंने अनुरोध किया है कि उनके मृत पत्नी के स्थान पर उनका नाम राशन कार्ड में मुखिया के रूप में दर्ज हो ताकि राशन कार्ड के माध्यम से उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। जनता दरबार में आमजनों के विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 19 मामले प्राप्त हुए।

डीलर पर राशन नहीं देने का लगाया आरोप

कांडी प्रखंड के बलियारी निवासी अर्चना देवी ने जन वितरण प्रणाली दुकानदार नरेश राम द्वारा राशन नहीं देने की शिकायत की है। उन्होंने आवेदन समर्पित करते हुए बताया कि कई महीनों से उनके डीलर द्वारा उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। राशन की मांग किए जाने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत अंचल/प्रखंड स्तर के पदाधिकारी से की गई है परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने अपने बकाया राशन दिलाने का अनुरोध किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।