Chief Minister s Smart Village Scheme Inspects Micro Economic Zone in Kontashol डीडीसी ने किया इकोनोमिक जोन परिसर का निरीक्षण, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsChief Minister s Smart Village Scheme Inspects Micro Economic Zone in Kontashol

डीडीसी ने किया इकोनोमिक जोन परिसर का निरीक्षण

डुमरिया के कांटाशोल गांव में मुख्यमंत्री स्मार्ट ग्राम योजना के तहत माइक्रो इकोनोमिक जोन का निरीक्षण किया गया। 400 गरीब आदिवासी परिवारों को एनटीएफपी प्रोसेसिंग में जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, 100 महिलाओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाWed, 16 April 2025 05:14 PM
share Share
Follow Us on
डीडीसी ने किया इकोनोमिक जोन परिसर का निरीक्षण

डुमरिया। कांटाशोल पंचायत के कांटाशोल गांव में बुधवार को मुख्यमंत्री स्मार्ट ग्राम योजना के अंतर्गत बना माइक्रो इकोनोमिक जोन परिसर का निरीक्षण जिला डीडीसी अनिकेत सचान एवं डुमरिया प्रखंड से बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू के द्वारा किया गया।इस दौरान मेज में संचालित कंप्यूटर क्लास में पढ़ रहे आदिवासी बच्चे एवं पशु शखी महिलाओं से उन्होंने इस केंद्र का सफल व्यावसायिक संचालन को ले जानकारी लिया। इस क्रम में कलामंदिर के अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा 2026 तक कांटाशोल एवं धौलाबेड़ा पंचायत के 400 गरीब आदिवासी परिवार को एनटीएफपी प्रोसेसिंग में जोड़ा जायेगा। 600 किसान आदिवासी परिवार को कृषि उत्पाद एवं प्रोसेसिंग में जोड़ा जाएगा , जिनके खेती कलामंदिर के द्वारा बनाया गया चेक डैम के किनारे है। इसके आलावे आटा चक्की, तेल पेराई मशीन एवं सेनेटरी पैड मशीन को व्यावसायिक रूप में संचालित करने हेतु समिति के सदस्यों से चर्चा की गई। बिजली कनेक्शन को सिंगल फेज से थ्री फेज में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, कांटाशोल एवं धोलाबेड़ा गांव की 100 महिलाओं को आजीविका सशक्तिकरण हेतु डीडीसी द्वारा मुर्गियों के लिए नाइट शेल्टर बनाने की बात कही गयी। इस क्रम में कुछ मुर्गियों का वितरण महिलाओं के बिच किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।