चाकुलिया: सिविल सर्जन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया
चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए सुविधाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। निरीक्षण...
चाकुलिया: सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सिविल सर्जन के साथ जिला प्रोगाम मैनेजर विनय कुमार और जिला डाटा मैनेजर दिलीप कुमार भी उपस्थित थे। सिविल सर्जन ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, जैसे कि दवाइयां की उपलब्धता और साफ सफाई की भी जांच की। सिविल सर्जन ने कर्मचारियों को कार्य प्रणाली में सुधार करने के लिए भी दिशा निर्देश दिया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने कहा कि यह निरीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए किया गया है।
यह सामुदायिक केंद्र चाकुलिया के लोगों के लिए एक वरदान है। निरीक्षण में कुछ कमियां देखी गई हैं। कमियों को दुरुस्त करने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजित मुर्मू को दिशा निर्देश दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।