लापता महिला को परिजनों के सुपुर्द किया
झबरेड़ा। पिछले हफ्ते संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सहारनपुर से बरामद कर लिया। शनिवार को महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSat, 3 May 2025 04:05 PM

पिछले हफ्ते संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सहारनपुर से बरामद कर लिया। शनिवार को महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि ऋषिपाल ने इसी 24 अप्रैल को अपनी पुत्री प्रवीन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला अपने तीन वर्षीय बच्चे के साथ लापता हो गई थी। जिसे शनिवार को सहारनपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया। महिला और बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।