Sudden Demise of Patras Hembram Senior Clerk at Musabani Office Shocks Community प्रखंड कार्यालय के उप वरीय लिपिक का हृदय गति रुकने से हुआ निधन, दी गई श्रद्धांजलि, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsSudden Demise of Patras Hembram Senior Clerk at Musabani Office Shocks Community

प्रखंड कार्यालय के उप वरीय लिपिक का हृदय गति रुकने से हुआ निधन, दी गई श्रद्धांजलि

मुसाबनी के प्रखंड कार्यालय में कार्यरत उप वरीय लिपिक पातरस सोवेस्टन हेम्ब्रम का निधन गुरुवार को जमशेदपुर के टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में हुआ। उनके निधन से पूरे प्रखंड और अंचल कार्यालय में शोक की लहर दौड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाThu, 22 May 2025 04:15 PM
share Share
Follow Us on
प्रखंड कार्यालय के उप वरीय लिपिक का हृदय गति रुकने से हुआ निधन, दी गई श्रद्धांजलि

मुसाबनी। प्रखंड कार्यालय में उप वरीय लिपिक के के पद पर कार्यरत पातरस सोवेस्टन हेम्ब्रम 56 वर्ष का गुरुवार की सुबह जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स हॉस्पिटल टेल्को में हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए थे। उनके निधन की खबर आते ही पूरे प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई, क्योंकि पतरस हेम्ब्रम एक खुशबिजाज मिलनसार व्यक्ति थे, सभी से हंसते मुस्कुराते हुए मिला करते थे। गुरुवार को दोपहर प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता एवं अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी की उपस्थिति में प्रखंड व आंचल कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने उन्हें एक निष्ठावान और अपने कार्य में मव्हिर कर्मी बताते हुए उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। वह अपने पीछे एक पुत्र व पत्नी छोड़ गए हैं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।