बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
घाटशिला के गोपालपुर स्थित किड्जी प्री-स्कूल में वर्ल्ड अर्थ डे मनाया गया। रश्मि सिंह ने बच्चों को पर्यावरण की जागरूकता के बारे में बताया। बच्चों ने पौधा रोपण किया और इंद्रधनुष गतिविधि में भाग लिया।...

घाटशिला। गोपालपुर स्थित किड्जी प्री-स्कूल में बच्चों के द्वारा वर्ल्ड अर्थ डे मनाया गया। सर्वप्रथम रश्मि सिंह के द्वारा बच्चों को बताया गया की वर्ल्ड अर्थ डे हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करना तथा धरती को बचाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण तथा बेहतर भविष्य बनाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। स्कूल में बच्चों के द्वारा पौधा रोपन किया गया। बच्चों ने अपने स्कूल परिसर में इंद्रधनुष गतिविधि की। क्लास-1 के सारे बच्चों ने हमारी पृथ्वी प्रोजेक्ट वर्क किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की कनक लता, इंद्राणी रॉय, लिली बोस, सिमरत कौर, कनक लता देव, सुजाता मजूमदार, अन्नू जैसी, सुमिता दास, संपा नायक, पायल धवल देव, सविता सिंह, रूनु महतो, काजल महतो, सुपर्णा बेरा, दीपिका महतो, गणेश चंद्र भगत का महतवपूर्ण योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।