Fatal Road Accident in Gumla Biker Dies After Collision सड़क हादसे में घायल युवक की रांची में मौत, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsFatal Road Accident in Gumla Biker Dies After Collision

सड़क हादसे में घायल युवक की रांची में मौत

गुमला में पालकोट रोड पर शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में मो. अब्दुल्लाह की मौत हो गई। वह बाइक पर उर्मी की ओर जा रहा था जब एक वाहन ने टक्कर मारी और फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSun, 4 May 2025 12:46 AM
share Share
Follow Us on
सड़क हादसे में घायल युवक की रांची में मौत

गुमला। जिला मुख्यालय से सटे पालकोट रोड स्थित बेहरा टोली के समीप शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गुमला हुसैन नगर निवासी लगभग 27 वर्षीय मो.अब्दुल्लाह का इलाज के क्रम में शनिवार सुबह रांची रिम्स में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मो. अब्दुल्लाह शुक्रवार दोपहर लोगों लोगो के साथ बाइक पर उर्मी की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक वाहन टक्कर मरते हुई मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया था।

जहां डॉक्टरों ने उपचार कर रांची रिम्स रेफर कर दिया था। रांची रिम्स में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मो. अब्दुल्लाह की मौत हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।