Inspirational Event Celebrates First Indian Woman Everest Conqueror Bachendri Pal s Birthday in Godda बछेंद्री पाल के जन्मदिवस पर प्रतियोगिता आयोजित, Godda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsInspirational Event Celebrates First Indian Woman Everest Conqueror Bachendri Pal s Birthday in Godda

बछेंद्री पाल के जन्मदिवस पर प्रतियोगिता आयोजित

गोड्डा के गंगटा स्थित विद्या विहार स्टडी सेंटर में बछेंद्री पाल के जन्मदिवस पर एक प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाSun, 25 May 2025 05:42 AM
share Share
Follow Us on
बछेंद्री पाल के जन्मदिवस पर प्रतियोगिता आयोजित

गोड्डा। गोड्डा के गंगटा स्थित विद्या विहार स्टडी सेंटर में भारत की प्रथम महिला माउंट एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल के जन्मदिवस के अवसर पर एक प्रेरणात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का भी सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के निदेशक आशीष कश्यप ने किया। उन्होंने बछेंद्री पाल के जीवन संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका साहस, मेहनत और आत्मविश्वास आज की पीढ़ी के लिए एक अमूल्य प्रेरणा है। वर्ष 1984 में उन्होंने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर यह सिद्ध किया कि भारतीय महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विविध रंगों एवं शिल्प के माध्यम से अपनी सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी शिक्षक डॉ. सुदर्शन मिश्र, उमेश रमानी एवं नीरज कुमार ने विशेष भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम ने बच्चों में न केवल कलात्मक सोच को विकसित किया, बल्कि उन्हें महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेने की सीख भी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।