बेंगाबाद: अर्द्धनग्न मिला महिला का शव
बेंगाबाद के जेरुआडीह में 51 वर्षीय महिला रूखसाना खातुन का शव बरामद किया गया। आशंका है कि उसकी हत्या की गई है, संभवतः नाजायज संबंध के चलते। पति सलीम मियां ने स्थानीय लोगों को शव दिखाया और फिर फरार हो...

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जेरुआडीह पंचायत भवन के बगल में शुक्रवार देर रात 51 वर्षीया महिला रूखसाना खातुन का शव बरामद किया गया। आशंका है कि अज्ञात लोगों द्वारा उसकी निर्मम हत्या की गई है। घटना के पीछे किसी गैर व्यक्ति के साथ महिला की कथित नाजायज संबंध होने की बात बताई जाती है। घटना के बाद शनिवार सुबह पति सलीम मियां अपनी पत्नी की तलाश करते हुए स्थानीय लोगों को मृत पत्नी को दिखाकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, एसआई विजय कुमार मंडल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक पर्स भी बरामद किया है। पर्स में महिला के साथ एक गैर व्यक्ति की तस्वीर बरामद हुई है। महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर जख्म के निशान थे। हत्या के पूर्व महिला के साथ कथित रुप से दुष्कर्म के बाद पत्थर पर पटक कर और टूटे हुए शराब की बोतल से निर्मम हत्या करने की लोगों ने संभावना जताई है। पंचायत भवन के बगल सुनसान मैदान में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव पड़ा हुआ था और घटनास्थल पर पूर्व से ही शराब और बीयर बोतल के टूटे हुए कांच बिखरे थे। मौके पर स्थानीय मुखिया राजकुमार ने पंचायत भवन से कंबल निकाल कर अर्धनग्न शव पर ढक दिया।
घटना की शाम में पति के साथ गिरिडीह से आई थी: घटना के संबंध में बताया जाता है कि रूखसाना खातुन गिरिडीह शहर में एक किराये के मकान में रहती थी। घटना की शाम पति के साथ वह गिरिडीह मधुपुर पैसेंजर ट्रेन से फूलजोरी हॉल्ट से जेरुआडीह पहुंची थी। घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर महिला का शव मिला है। सुबह से ही पति पत्नी की तलाश कर रहा था। पति ही गांव वालों को घटनास्थल पर लेकर गया और फरार हो गया। मृतका के पति के आकस्मिक निधन के बाद जेरुआडीह के सलीम से उसकी दूसरी शादी हुई थी। पति पत्नी दोनों गिरिडीह शहर में मजदूरी करता था। इधर, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है जैसे महिला की हत्या की गई हो। हत्या का कारण महिला का किसी के साथ कथित रुप से नाजायज संबंध हो सकता है। मामले की बिंदुवार जांच पड़ताल की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।