Celebration of Nature Festival Sarhul in Bagodar with Cultural Programs सरहुल पर्व पर मांदर की थाप पर थिरके लोग, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsCelebration of Nature Festival Sarhul in Bagodar with Cultural Programs

सरहुल पर्व पर मांदर की थाप पर थिरके लोग

बगोदर प्रखंड के बरवाडीह गांव में रविवार को सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया। आदिवासी कुड़मी जनजाति के लोगों ने मिलकर इस पर्व का आयोजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झारखंडी नृत्य, मांदर और नगाड़ा की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 14 April 2025 03:05 AM
share Share
Follow Us on
सरहुल पर्व पर मांदर की थाप पर थिरके लोग

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के अड़वारा पंचायत अंतर्गत बरवाडीह गांव स्थित सरहुल मैदान में रविवार को धूमधाम के साथ प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया। इस बीच सरहुल मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। आदिवासी कुड़मी जनजाति समाज के द्वारा आयोजित सरहुल पर्व के मौके पर इस जाति के लोगों का जुटान हुआ। जिसमें महिलाएं और युवतियां भी शामिल हुई। रंग-बिरंगे परिधानों में पुरूष, महिलाएं और युवतियां भी नजर आईं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी ली। स्थानीय जाहेर थान में विधिवत पूजा- अर्चना के साथ सरहुल पर्व की शुरुआत हुई। इस बीच महुआ उबालकर एवं अरवा चावल के आटा से थापकर आग में रोटी पकाई गई और फिर चढ़ाई गई और गांव की खुशहाली की कामना की गई। पुजारी के रूप में कन्हाय सिंह उपस्थित थे। इसके बाद सरहुल टांड़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में लुकूईया, अड़वारा, ध्वैया, जमुनिया, तुकतुको आदि गांव के लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें महिला-पुरुष एवं युवतियों के द्वारा झारखंडी नृत्य की शानदार प्रस्तुति की गई। मांदर और नगाड़ा की थाप पर झुमर और नटुवा नृत्य पर पुरूषों के साथ महिलाएं और युवतियां थिरकती नजर आईं। मौके पर विलुप्त हो रहे झारखंडी नृत्य- संगीत को बचाने की अपील की गई। मौके पर छोटन प्रसाद छात्र, जागेश्वर महतो, बंधन महतो, संजय महतो, घूजा महतो, दशरथ महतो, लखन महतो, कार्तिक महतो, अनिल महतो, भुनेश्वर महतो, केदार महतो, सरिता महतो, शामलाल महतो, विशुन महतो, भुनेश्वर महतो, नेमचंद महतो, नारायण महतो, जितेन्द्र महतो आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छोटन प्रसाद छात्र व संचालन हेमंत महतो ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।