राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं पंचायत सहायक: मिथुन
गिरिडीह में पंचायत सहायक संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों को 2500 रुपए प्रति माह मिलने की शुरुआत एक...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के महेशलुंडी पंचायत भवन में रविवार को जिला स्तरीय पंचायत सहायक संघ की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप पासवान ने की। बैठक मुख्यत: प्रदेश अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव के गिरिडीह आगमन को लेकर बुलाई गई थी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका गिरिडीह जिले का पहला दौरा था। जहां जिले के सभी पंचायत सहायकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव ने कहा कि पंचायत सहायक झारखंड के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। झारखंड के हर पंचायत में पूर्ववर्ती सरकार ने पंचायत स्वयं सेवक की बहाली की थी, लेकिन कोई निश्चित मानदेय देने का प्रावधान नहीं किया था। संगठन के लगातार प्रयास व लंबी लड़ाई और संघर्ष के बाद आज हमें इस सरकार के द्वारा 2500 रुपए प्रति माह मिलना शुरू हो गया है। यह हमारी एक बड़ी जीत है, लेकिन हमें यहीं नहीं रुकना है। अभी हमारी लड़ाई लंबी चलेगी। जब तक हमें एक स्थाई कर्मचारी के रूप में मान्यता नहीं मिल जाए जब तक लड़ाई जारी रखनी है। जिला अध्यक्ष प्रदीप पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया और कहा कि आज पंचायत सहायक को जो भी मिला उसके पीछे प्रदेश अध्यक्ष मिथुन कुमार का बहुत बड़ा योगदान है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष कुमार पांडेय, मो शहनवाज अंसारी, बिपिन कुमार मिश्रा, मो. मोनाजीर हुसैन, पंकज कुमार वर्मा, अजीत कुमार सिंह, जयनारायण पंडित, राम प्रसाद वर्मा,अनिल कुमार वर्मा, भुनेश्वर प्रसाद वर्मा, मो आफताब आलम, असद जाहिर, मो कियामुल हक, मो सहाबुद्दीन, मो रमजान अंसारी, महादेव लाल, अजय कुमार गुप्ता, विक्रम विश्वकर्मा, पवन कुमार राय, मुस्लिम अंसारी, नूतन तिवारी, कृष्णदेव भैया, मुंशी वर्मा, राकेश टुडू, बाबूराम हांसदा, नीलम कुमारी, भुनेश्वर दास, ललन दास, मनोज कुमार साव, अरुण वर्मा, मुन्नी कुमारी, अर्पणा कुमारी, राजेश राम, मो मुश्ताक अंसारी, पंकज कुमार सहित दर्जनों पंचायत सहायक मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।