Fire Destroys Hay in Khairabad Village No Injuries Reported खैराबाद में अगलगी से 50 हजार का नुकसान, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsFire Destroys Hay in Khairabad Village No Injuries Reported

खैराबाद में अगलगी से 50 हजार का नुकसान

सोमवार को खैराबाद गांव में जीतलाल महतो के घर में रखे पुआल में आग लग गई। आग ने पूरे पुआल को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। किसी को चोट नहीं आई, लेकिन लगभग 50...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 1 April 2025 03:44 AM
share Share
Follow Us on
खैराबाद में अगलगी से 50 हजार का नुकसान

सरिया, प्रतिनिधि। सोमवार की दोपहर सरिया के खैराबाद गावं में जीतलाल महतो के घर रखे पुआल में अचानक आग लग गई जिसके बाद पूरे पुआल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जाने लगा। इसी बीच सूचना के बाद फायर ब्रिगेड व सरिया पुलिस भी पहुंच गई जिसके बाद आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया। हालांकि इस घटना में किसी को शारिरिक नुकसान नहीं हुआ लेकिन करीब 50 हजार की संपति स्वाहा हो गई। घटना की जानकारी के बाद जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव पहुंचे। उसके बाद सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर क्षतिपूर्ति जल्द कराने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।