एसपी ने किया पारसनाथ स्थित पुलिस कैम्प का औचक निरीक्षण
गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने सोमवार को पारसनाथ पहाड़ पर स्थित पुलिस कैम्प का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों की हौसला अफजाई की और कैम्प में सुविधाओं का जायजा लिया। एसपी ने ठंड में तैनात जवानों से...

पीरटांड़, प्रतिनिधि। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार सोमवार को पारसनाथ पहाड़ स्थित पुलिस कैम्प का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने पहाड़ में तैनात पुलिस जवानों की हौसला आफजाई की। इस दौरान अधिकारियों ने कैम्प में जवानों की सुख सुविधा की भी जानकारी ली। सोमवार को गिरिडीह एसपी बाइक से पारसनाथ पहाड़ पहुंचे थे। बताया जाता है कि सोमवार को दोपहर गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार पारसनाथ पहाड़ बाइक से पहुंचे थे। गिरिडीह एसपी पारसनाथ पहाड़ स्थित पुलिस कैंप का निरीक्षण किया। एसपी ने कैम्प में जवानों की सुविधा का भी मुआयना किया। कैम्प में बिजली, पानी व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। कड़ाके की ठंड में पहाड़ में तैनात जवानों से एसपी ने बातचीत कर हौसला बढ़ाया। इस क्रम में अधिकारियों ने ड्यूटी, मूलभूत सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान पहाड़ में सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। एसपी ने मधुबन थाना का भी निरीक्षण किया। मौके पर एसपी अभियान, मधुबन थाना प्रभारी व पुलिस जवान उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।