हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ पर निकली कलश यात्रा
बिरनी के गांडो में रविवार को हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 411 महिलाओं ने कलश लेकर नंगे पांव यज्ञ स्थल तक यात्रा की। महायज्ञ में 9 दिनों तक पूजा और कथा का...

बिरनी। प्रखण्ड के गांडो में हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 411 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाएं माथे पर कलश लेकर नंगे पांव यज्ञ स्थल से चितरना, डबरसैनी, मरकोडीह, बरहमसिया, नवादा होते हुए चिकनीबाद नदी जलाशय पहुंची। जहां पुजारियों ने मुंडन संस्कार के पश्चात अपनी धर्मपत्नी के साथ विधिवत दान एवं गंगा स्नान किया तथा मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा। ज्ञात हो कि महायज्ञ में ग्यारह पुजारी हैं जिसमें मुख्य पुजारी के रूप में विक्रम वर्मा एवं धर्मपत्नी अनिता देवी हैं। महायज्ञ में लगातार 9 दिनों तक विद्वानों द्वारा प्रतिदिन पूजा, आरती एवं संध्या में कथा सुनाई जाएगी। यज्ञाचार्य कृष्णदेव शास्त्री ने कहा कि किसी भी पूजा-पाठ व महायज्ञ से पूर्व कलश यात्रा निकाली जाती है तथा सभी देवी-देवताओं को आह्वान किया जाता है। ताकि उस यज्ञ में किसी प्रकार की विघ्न न हो।
दूसरी ओर विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा कलश यात्रियों के लिए पुष्प वर्षा एवं शर्बत वितरण किया गया। वहीं पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखा। मौके पर केंदुआ मुखिया सहदेव यादव, केदार कुमार वर्मा, विजय कुमार, निरंजन वर्मा, मनु कुमार, संतोष साव, दिवास्कर राउत, बबलू यादव, जयकुमार वर्मा, प्रवीण कुमार, सूरज कुमार, अशोक वर्मा, सुधीर वर्मा, अशोक वर्मा, दशरथ वर्मा, डॉ चंदन कुमार, शंकर स्वर्णकार, भोला साव, किशुन दास, दिनेश दास, अशोक यादव, शंकर वर्मा, सुनील वर्मा, प्रेमचंद कुशवाहा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।