Jharkhand Mukti Morcha Appoints New Block Secretary in Jamua जमुआ प्रखंड झामुमो के सचिव बने रोजन अंसारी, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJharkhand Mukti Morcha Appoints New Block Secretary in Jamua

जमुआ प्रखंड झामुमो के सचिव बने रोजन अंसारी

झामुमो जमुआ ने अपने संगठन में बदलाव करते हुए रोजन अंसारी को प्रखंड सचिव बनाया है। अंसारी ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है और वे शोषितों की आवाज उठाने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन के सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 6 April 2025 03:48 AM
share Share
Follow Us on
जमुआ प्रखंड झामुमो के सचिव बने रोजन अंसारी

जमुआ, प्रतिनिधि। झामुमो जमुआ ने अपने पूर्व के संगठन में बदलाव करते हुए नए संगठन की सूची जारी कर दी है। जिसमें रोजन अंसारी प्रखंड सचिव बनाए गए हैं।

प्रखंड सचिव अंसारी ने कहा कि यह उसके लिए गर्व की बात है। कहा कि झामुमो के सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का वह हर संभव प्रयास करेगा। यह पद मेरे लिए एक मंच है जहां से हम शोषितों की आवाज को बुलंद करेंगे। गरीबों के हक की लड़ाई लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने जिला पर्यवेक्षक सह केंद्रीय सदस्य अजीत कुमार पप्पू, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, झारखंड सरकार के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, पूर्व विधायक केदार हाजरा के अलावा कृष्ण मुरारी शर्मा एवं संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।