पारसनाथ पहाड़ पर नक्सलियों का बंकर ध्वस्त
गिरिडीह पुलिस को बुधवार की शाम नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली। पारसनाथ पहाड़ी पर चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का बंकर ध्वस्त किया गया। रात तक पुलिस का ऑपरेशन जारी था। पुलिस अधीक्षक...

गिरिडीह पुलिस को बुधवार की शाम नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली। पारसनाथ पहाड़ी पर चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का बंकर ध्वस्त किया गया। रात तक पुलिस का ऑपरेशन जारी था। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने पारसनाथ पहाड़ पर मिली सफलता की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अभी ऑपरेशन जारी है, इसलिए ज्यादा जानकारी नहीं है।
इधर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि हथियार जमा होने की सूचना पर बुधवार को पुलिस पारसनाथ पहाड़ को खंगाल रही थी। इसी दौरान नक्सलियों का बंकर मिला। इसमें पिस्टल, सैकड़ों कारतूस, कुकर, 4 वॉकी-टॉकी, बम बनाने की सामग्री, नक्सली साहित्य, बैनर-पर्चे समेत अन्य सामान था। पारसनाथ पहाड़ पर मिले बंकर को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। यह बंकर पहाड़ पर झरहा के पास मिला है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार एक नक्सली की निशानदेही पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।