एनसीसी परीक्षा में उत्तीर्ण कैडेट्स को मिला ए प्रमाण पत्र
डुमरी के पीएनडी जैन हाई स्कूल इसरी में एनसीसी परीक्षा में उत्तीर्ण 43 कैडेट्स को 'ए' प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने कहा कि एनसीसी सर्टिफिकेट का सेना में महत्वपूर्ण स्थान...
डुमरी, प्रतिनिधि। पीएनडी जैन हाई स्कूल इसरी में बुधवार को एनसीसी परीक्षा में उत्तीर्ण कैडेट्स को ए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 2024 -25 बैच में 50 में 43 कैडेट्स इस परीक्षा में सफल हुए। प्रधानाध्यापक सह एएनओ सुनील कुमार जैन ने कैडेटों को ए-प्रमाण पत्र प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जैन ने बताया कि सेना की नौकरी में एनसीसी सर्टिफिकेट का काफी महत्व होता है। इसके लिए अन्य नौकरियों में भी अतिरिक्त अंक मिलते हैं। वहीं उतीर्ण कैडेट्स ने अग्निवीर बनने की इच्छा जाहिर की और कहा कि भविष्य में हमें भारतीय सेना का अंग बनकर देश की सेवा करनी है। विद्यालय के विज्ञान शिक्षक देवेश कुमार देव ने सफल कैडेट्स को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेना के क्षेत्र में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका पर प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष जोर दिया है। यह युवाओं को करियर के साथ-साथ अनुशासन, समय पाबंद व राष्ट्र का सजग प्रहरी बनने में योगदान देता है। डा.श्याम कुमार सिंह, रजत जैन, रुपलाल प्रसाद मंडल, सुब्रत कुमार सामंत, दयानंद कुमार, डॉ. विवेक जैन, दयानंद कुमार, वैभव रानी आदि ने कैडेट्स को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।