Tragic Accident Claims Life of 15-Year-Old Satish Kumar in Jharkhand सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTragic Accident Claims Life of 15-Year-Old Satish Kumar in Jharkhand

सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

बिरनी प्रखंड के बरहमसिया पंचायत के टाटो निवासी 15 वर्षीय सतीश कुमार 25 अप्रैल को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए थे। रांची में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 3 May 2025 05:53 AM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरहमसिया पंचायत अंतर्गत टाटो निवासी चन्द्रदेव महतो के पुत्र सतीश कुमार(15) 25 अप्रैल को अज्ञात वाहन से दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गया था। रांची में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। जानकारी देते हुए बरमसिया पंचायत के पूर्व मुखिया प्रेमचंद कुशवाहा ने बताया कि दुर्घटना के बाद सतीश की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। आर्थिक अभाव के कारण जख्मी हालत में उसे रिम्स रांची में भर्ती कराया गया था। कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रिम्स प्रबंधक से बात कर कर इलाज के लिए काफी प्रयास किया। वहीं लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा स्वयं रांची में रुककर इलाज करवा रहे थे।

सोशल मीडिया के द्वारा भी लोगों ने आर्थिक सहयोग किया परन्तु उसे नहीं बचाया जा सका। उन्होंने कहा कि दो बेटों में सतीश छोटा बेटा था। उसके पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। परिवार के लिए बहुत दुखद घटना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।