Tribute to Congress Leader Tilakdhari Singh A Life Dedicated to Politics and Social Service तिलकधारी सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTribute to Congress Leader Tilakdhari Singh A Life Dedicated to Politics and Social Service

तिलकधारी सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित

राजधनवार में तिलकधारी सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। प्रखंड प्रमुख गौतम सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कई लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने उनके...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 24 April 2025 06:19 AM
share Share
Follow Us on
तिलकधारी सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित

राजधनवार। धनवार प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के जाने माने कांग्रेसी नेता तिलकधारी सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख गौतम सिंह ने की। इस दौरान इनके निधन पर दो मिनट का मौन रख कर इन्हें श्रंद्धाजलि दी गई। इस अवसर पर बीडीओ देवेन्द्र कुमार दास, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तिवारी, बीपीआरओ प्रदीप कुमार आदि दर्जनो लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। प्रखंड प्रमुख गौतम सिंह ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तिलकधारी बाबू अपने जीवन काल में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में कई काम किये। कहा कि गिरिडीह के लिए उन्होंने कई ऐसे काम किये जिससे गिरिडीह जिले में उनकी अलग पहचान बनी। उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र, सामाजिक क्षेत्र में निष्ठापूर्वक और पूरी ईमानदारी से लोगों की सेवा की। कहा कि वे शिक्षा के लिए सदैव समर्पित रहे। मौके पर रामशरण यादव, राजकुमार रजवार, सोनू कुमार, सरिता देवी, दिलीप कुमार, राजकुमार यादव, राकेश कुमार, शंकर पासवान, मो इस्लाम आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।