बाइक से गिरकर दो लोग घायल
गांडेय-अहिल्यापुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात चिकनियाबाद मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय विनोद सिंह और 50 वर्षीय गणेश सिंह घायल हो गए। दोनों एक बाइक पर थे जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।...
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 6 April 2025 03:43 AM

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय-अहिल्यापुर मुख्य मार्ग स्थित अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकनियाबाद मोड़ के समीप शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सलैया गांव निवासी 40 वर्षीय विनोद सिंह और 50 वर्षीय गणेश सिंह के रुप में की गई है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को 108 वाहन से इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति एक ही बाइक से गांडेय से अपना घर जा रहे थे। इसी क्रम में चिकनियाबाद मोड़ के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।