रसोई गैस में मूल्य वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
गिरिडीह में महिला कांग्रेस कमेटी ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। अध्यक्ष दुर्गा शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई बढ़ा रही है, जिससे महिलाओं पर बोझ बढ़ रहा है। प्रदर्शन में कई...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। रसोई गैस में मूल्य वृद्धि के खिलाफ सोमवार को टावर चौक पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व महिला कांग्रेस को अध्यक्ष दुर्गा शर्मा कर रही थी। इस दौरान कांग्रेस की महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष दुर्गा शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार गैस और अन्य पदार्थों के मूल्य में वृद्धि कर महिलाओं पर बोझ डालने का काम कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेश वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार सत्ता में यह बोलकर आई थी कि हम आते ही महंगाई कम करेंगे, लेकिन आज 11 साल हो गए महंगाई चार गुना बढ़ गई है। इसलिए आज महिला कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रही है। कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत गिर रही है, पर भारत सरकार कोई राहत नहीं दे रही है। महंगाई चरम पर है। गैस का दाम बढ़ाकर केंद्र की भाजपा सरकार ने गृहिणियों पर बोझ बढ़ाने का काम किया है l मौके पर महिला कांग्रेस की रोशनीटा हेंब्रम, इशरत परवीन, बेबी देवी, अंजुम परवीन, सीता देवी, अंजू कुमारी, पूर्णिमा देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।