Computer Literacy Campaign 2024 25 Batch Certificates Distributed in Barkattha जन जन कम्प्यूटर साक्षरता अभियान के 183 बच्चों को मिला प्रमाण पत्र , Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsComputer Literacy Campaign 2024 25 Batch Certificates Distributed in Barkattha

जन जन कम्प्यूटर साक्षरता अभियान के 183 बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

बरकट्ठा में जन जन कम्प्यूटर साक्षरता अभियान के 2024/25 बैच के छात्रों को कम्प्यूटर शिक्षा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रखंड प्रमुख रेणु देवी ने कहा कि आधुनिक युग में कम्प्यूटर का ज्ञान आवश्यक है। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSun, 27 April 2025 10:53 PM
share Share
Follow Us on
जन जन कम्प्यूटर साक्षरता अभियान के 183 बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड के बाजार रोड के साईं कम्प्लेक्स स्थित जन जन कम्प्यूटर साक्षरता अभियान सत्र 2024/25 बैच के छात्र छात्राओं को कम्प्यूटर शिक्षा प्रमाण पत्र वितरण किया गया। वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख रेणु देवी ने कहा कि इस आधुनिक युग में कम्प्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। उन्होंने निदेशक दिलीप कुमार नायक को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहले लोगों को कम्प्यूटर की शिक्षा के लिए प्रखंड से बाहर जाना पड़ता था। लेकिन बरकट्ठा में जन जन कम्प्यूटर साक्षरता अभियान में बच्चों को कम्प्यूटर की शिक्षा मिलना हम सभी के लिए गौरव की बात है। समारोह में 183 छात्र छात्राओं को कम्प्यूटर प्रमाण पत्र वितरण किया गया। संस्था निदेशक दिलीप कुमार नायक ने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि कम खर्च में जन जन तक कम्प्यूटर का ज्ञान पहुंचाना है। समारोह में शिक्षक छत्रु प्रसाद, बाबूलाल यादव, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, राजकुमार चौधरी, प्रिंसिपल रानी कुमारी, शिक्षिका स्नेहा बर्णवाल, मिडिया प्रभारी ईश्वर यादव, सरयु मांझी, राजाराम मांझी, मालती देवी, रिंकी देवी, रामचंद्र साव समेत आदि लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।