Elderly Woman Injured by Lightning While Grazing Goats in Ichak इचाक में वज्रपात से बुजुर्ग महिला झुलसी, गंभीर , Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsElderly Woman Injured by Lightning While Grazing Goats in Ichak

इचाक में वज्रपात से बुजुर्ग महिला झुलसी, गंभीर

इचाक प्रखंड के कैले गांव में 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला मालती देवी बकरी चरा रही थीं, जब उन्हें वज्रपात ने झुलसाया। घटना गुरुवार को हुई, जब बारिश के बीच वह झाड़ी में बकरियों को चराने गई थीं। गंभीर स्थिति...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागFri, 11 April 2025 01:55 AM
share Share
Follow Us on
इचाक में वज्रपात से बुजुर्ग महिला झुलसी, गंभीर

इचाक, प्रतिनिधि। प्रखंड के कैले गांव में बकरी चरा रही बुजुर्ग एकाकी महिला मालती देवी 61 वर्ष पति स्व लालधारी महतो वज्रपात के चपेट में आने से झुलस गयीं। घटना गुरुवार चार बजे के करीब घटी। ग्रामीण युवक सेवल महतो ने बताया कि मालती घर के बगल झाड़ी में बकरियों को चराने गई थी। इसी बीच गुरुवार को करीब चार बजे मूसलाधार बारिश के बीच अचानक हुई वज्रपात की चपेट में महिला आ गई। घटना के बाद महिला की चीख पुकार सुनकर घरवाले और पड़ोसी टांड़ की ओर गए तो देखा कि मालती झाड़ी में बदहवास पड़ी है लोगों ने आनन फानन में महिला को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल ले गए जहां उसक इलाज चल रहा है। महिला के पति की मौत कुछ साल पहले बीमारी से ग्रसित होने के कारण हो चुकी है। मालती बकरियों को पालकर घर का खर्च चलाती आ रही थी। महिला की दो पुत्र और दो पुत्री है। महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।