टंडवा रोड में दांगी फ्यूल सेंटर उद्घाटन
बड़कागांव टंडवा रोड पर हरदरा बादी में दांगी फ्यूल सेंटर का शुभारंभ हुआ। इंडियन ऑयल के पंकज कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। पूर्व प्रोपराइटर युगेश्वर दांगी और उनकी पत्नी ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर...

बड़कागांव, प्रतिनिधि । बड़कागांव टंडवा रोड स्थित हरदरा बादी में नए पेट्रोल पंप दांगी फ्यूल सेंटर का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इंडियन ऑयल के डिवीजनल रिटेल हेड पंकज कुमार के हाथों फीता काटकर किया गया। उद्घाटन पूर्व प्रोपराइटर युगेश्वर दांगी ने पत्नी पूर्व मुखिया अनीता देवी के साथ पेट्रोल पंप का विधिवत पूजा अर्चना किया गया। इस दौरान उद्घाटन में शामिल झारखंड राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य ,झामुमो जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय कार्य कारणी सदस्य संजीव कुमार बेदिया ने प्रोपराइटर को शुभकामनाएं दी।मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी,पुरोहित शंकर मिश्रा ,मयंक प्रियदर्शी, अभय कुमार,विनोद कुमार महतो, युगेश्वर महतो, पूर्व मुखिया अनीता देवी, किशोर राणा, भास्कर नारायण, अशोक कुमार, राजू महतो ,सुनीता देवी के अलावा दर्जनों लोग शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।