Indian Army Destroys 9 Terrorist Camps in Pakistan A Bold Move Under Modi s Leadership भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आधी रात को सूर्योदय कर दिया: मनोज यादव, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsIndian Army Destroys 9 Terrorist Camps in Pakistan A Bold Move Under Modi s Leadership

भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आधी रात को सूर्योदय कर दिया: मनोज यादव

पाकिस्तान में भारतीय सेना ने 9 आतंकवादी केंद्रों को नष्ट कर दिया है, जिससे देश में खुशी और गर्व का माहौल है। विधायक मनोज यादव ने इसे पाकिस्तान में सूर्योदय करार दिया और कहा कि यह भारत की बदली हुई नीति...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागThu, 8 May 2025 04:18 AM
share Share
Follow Us on
भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आधी रात को सूर्योदय कर दिया: मनोज यादव

बरही प्रतिनिधि। पाकिस्तान में भारतीय सेना ने सटीक और साहसिक हमले कर 9 आतंकवादी केंद्रों को नष्ट कर दिया। भारतीय सैनिकों की कार्रवाई से देशभर में खुशी और गर्व का माहौल है। विधायक मनोज यादव ने आतंकवादियों पर भारतीय सेना की कार्रवाई को पाकिस्तान में सूर्योदय करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सैन्य सेना ने पाकिस्तान की सरजमीं पर आधी रात को सूर्योदय कर दिया है। यह यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बदली हुई नीति और रणनीति का प्रत्यक्ष उदाहरण है। अब भारत किसी भी परिस्थिति से न केवल निपटने के लिए तैयार है, बल्कि जवाब भी देना जानता है।विधायक

ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक सशक्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि ये वे स्थान थे जहाँ से भारत पर आतंकी हमलों की साजिशें रची जाती थीं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंक के अड्डों पर बेहद सटीक हमले किए गए हैं। भारत की यह कार्रवाई केवल सैन्य शक्ति नहीं, बल्कि राजनीतिक इच्छाशक्ति का भी प्रतीक है। यह संदेश साफ है कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा।विधायक मनोज यादव ने यह भी कहा कि कुछ दिनों पहले भारतीय जवानों की वीरता को सलाम करते हुए कहा कि उनका बलिदान और साहस ही भारत की असली ताकत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।