Shooting Incident in Barhi District Youth Shot in Bundasingha Village बरकट्ठा के गोरहर में युवक को मारी गोली, गंभीर, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsShooting Incident in Barhi District Youth Shot in Bundasingha Village

बरकट्ठा के गोरहर में युवक को मारी गोली, गंभीर

टीम जिले में एक बार फिर गोली चलाने की घटना हुई है। गोरहर थाना क्षेत्र के बंडासिंगा गांव में एक युवक को गुरुवार की शाम को गोली मारी गयी है। गोली अनूप

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागThu, 17 April 2025 10:01 PM
share Share
Follow Us on
बरकट्ठा के गोरहर में युवक को मारी गोली, गंभीर

बरही/बरकट्ठा हिंदुस्तान टीम जिले में एक बार फिर गोली चलाने की घटना हुई है। गोरहर थाना क्षेत्र के बंडासिंगा गांव में एक युवक को गुरुवार की शाम को गोली मारी गयी है। गोली अनूप यादव (25) पिता बैजनाथ यादव को लगी है। ग्रामीणों के मुताबिक शिव मंदिर परिसर के पास खड़ा था तभी बाइक पर सवार बदमाशों ने युवक अनूप को निशाना करके देसी कट्टा से गोली चला दी। ग्रामीणों के अनुसार उसे तीन गोली लगी है। हालांकि पुलिस एक गोली लगने की बात कह रही है। पुलिस गोली चलाने वालों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार गोली चलाने वालों को पहचान लिया गया है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। इधर गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी आसपास होते ही आग की तरह फैल गई। परिजनों को जानकारी मिलते ही पहुंचकर आनन -फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा लाया। जहां चिकित्सकों की ओर से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। समाचार भेजे जाने तक युवक हजारीबाग नहीं पहुंचा था। हालांकि इमरजेंसी में डॉक्टर और अन्य पहुंचे हुए थे।

देर शाम साढ़े सात बजे गोली चलायी गयी है। मारने वाले युवक फरार हो गए हैं, पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए अनुसंधान कर रही है। गोली देसी कट्टा से चलायी गयी है।

अजीत कुमार विमल डीएसपी बरही

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।