Spiritual Gathering of Brahm Vidya Vihangam Yoga at Shakuntala Palace योग सत्संग गोष्ठी का आयोजन, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsSpiritual Gathering of Brahm Vidya Vihangam Yoga at Shakuntala Palace

योग सत्संग गोष्ठी का आयोजन

बरही में ब्रह्म विद्या विहंगम योग के श्रद्धालुओं की सत्संग गोष्ठी हुई। डॉ महेश मेहता की अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्ठी में बताया गया कि ब्रह्म विद्या ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग है। भक्तों ने भजन,...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागTue, 8 April 2025 01:56 AM
share Share
Follow Us on
योग सत्संग गोष्ठी का आयोजन

बरही प्रतिनिधि। ब्रह्म विद्या विहंगम योग के श्रद्धालुओं की सत्संग गोष्ठी शकुंतला पैलेस बरही में हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ महेश मेहता और संचालन देवधारी प्रजापति ने किया। कहा कि ब्रह्म विद्या विहंगम योग ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग है। सत्संग से ही वे सांसारिक विकारों से मुक्ति और ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति जान पाएंगे। सत्संग से मन के विकार दूर होते हैं, शांति और सुख बढ़ते हैं। ज्ञान गुदड़ी पाठ अनमोल राणा, स्वर्वेद पाठ कृष्ण कुमार गुप्ता, भजन ममता देवी और कैलाश प्रसाद केशरी ने गाया। मंगलगान, अमृतवाणी, वंदना, आरती और सामुहिक शांति पाठ के साथ सत्संग संपन्न हुआ। सत्संग गोष्ठी में कृष्ण कुमार गुप्ता, अनमोल राणा, समुद्री देवी, सत्येन्द्र सिंह, भारती देवी, राजदेव सिंह, आरती देवी, अनिता देवी, प्रमोद गुप्ता, सिकंदर सिंह समेत अनेक श्रद्धालु शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।