Weather Changes Rising Temperatures and Increased Demand for Summer Products मौसम में आया बदलाव से लोगों को होने लगी गर्मी का एहसास, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsWeather Changes Rising Temperatures and Increased Demand for Summer Products

मौसम में आया बदलाव से लोगों को होने लगी गर्मी का एहसास

। मौसम रविवार से करवट लेने लगा है। इसके साथ ही लोगों को गर्मी का एहसास शुरू होने लगा है। एक सप्ताह से अधिक समय से मौसम सुहाना लग रहा था। गत वर्ष की

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागTue, 22 April 2025 12:58 AM
share Share
Follow Us on
मौसम में आया बदलाव से लोगों को होने लगी गर्मी का एहसास

हजारीबाग प्रतिनिधि। मौसम रविवार से करवट लेने लगा है। इसके साथ ही लोगों को गर्मी का एहसास शुरू होने लगा है। एक सप्ताह से अधिक समय से मौसम सुहाना लग रहा था। गत वर्ष की अपेक्षा इस साल अप्रैल माह में गर्मी काफी कम पड़ रही थी। कई दिन तो ठंड का अनुभव हो रहा था। इसे लेकर लोगों में चर्चा भी खूब हो रही थी। इसी बीच तापमान बढ़ने के साथ गर्मी की चर्चा भी सोमवार से शुरू हो गई। सामवार को दिन का तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बताया जाता है कि अब गर्मी से फिलहाल कोई राहत मिलने वाली नहीं है। दिनों दिन तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और आने वाले दिनों में पछुआ हवा भी चलने का अंदेशा जताया जा रहा है। इससे स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ सकती है। मई माह में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। गत वर्ष भी ऐसा ही हुआ था। बच्चों के स्कूल का समय में बदलाव किए गये थे। इस बार भी सरकार को इस प्रकार के आदेश जारी करना पड़ सकता है। मौसम के जानकार मई के प्रथम सप्ताह से ही लू चलने की संभावना जता रहे है। इसे देखते हुए लोग गर्मी से बचने की तैयारी में लग गये है। पंखा, कूलर, एसी की बिक्री जो पहले थम सी गई थी वह जोर पकड़ने लगी है। बाजार में सत्तु, आमझोर, बेल आदि की दुकाने लगने लगी है। इन दुकानों पर लोग जाने लगे है। कोल्ड ड्रिंक की बिक्री भी जोर पकड़ने लगी है। डाभ की बिक्री भी खुब हो रही है। फ्रिज से लेकर घड़ा तक की बिक्री में उछाल देखा जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक जगह जगह तारबुज बेचे जा रहे है। अब इसमें तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बाबत तारबूज बेचने वाले ने बताया कि गर्मी कम पड़ने से तारबुज की बिक्री भी कम हो रही थी। दो दिनों से बिक्री बढ़ने लगी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।