Bihar-UP Residents in Jamshedpur to Organize First Swabhiman Yatra on September 22 जमशेदपुर में स्वाभिमान यात्रा 22 को, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsBihar-UP Residents in Jamshedpur to Organize First Swabhiman Yatra on September 22

जमशेदपुर में स्वाभिमान यात्रा 22 को

जमशेदपुर में पहली बार बिहार-यूपी के लोग 22 सितंबर को स्वाभिमान यात्रा निकालेंगे। बैठक में संचालन समिति बनाने और यात्रा मार्ग तय करने पर चर्चा हुई। इसमें हर समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यात्रा...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 1 Sep 2024 05:03 PM
share Share
Follow Us on
जमशेदपुर में स्वाभिमान यात्रा 22 को

जमशेदपुर। जमशेदपुर में रह रहे बिहार-यूपी के लोग पहली बार 22 सितंबर को स्वाभिमान यात्रा निकालेंगे। आज कमेटी की पहली बैठक सिदगोड़ा भास्कर भवन में हुई जिसमे संचालन समिति बनाने को लेकर रायशुमारी बनाई गई। तय किया गया कि जितने भी समाज समूह सक्रिय हैं, सभी के प्रमुख और अन्य सदस्य को मिला कर संचालन समिति का बनाई जाए और प्रयास किया जाए कि इसमें हर समाज की भागीदारी हो। बैठक में दो यात्रा मार्ग पर चर्चा हुई। बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान से एग्रीको मैदान या केबल मैदान से एग्रीको मैदान। अगली बैठक में सभी समाज तय कर किसी एक मार्ग को फाइनल करेंगे। सागर तिवारी ने कहा कि झारखंड बनने के बाद पहली बार सभी समाज का जुटान होने जा रहा है। इसलिए यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। इसमें प्रयास होगा कि शहर के सभी बस्तियों तक जनसंपर्क किया जाए और हर घर से लोगो को यात्रा से जोड़ा जाए। इस यात्रा को प्रत्येक वर्ष आयोजित करने की योजना है। कविता परमार ने कहा कि यात्रा से पूरे समाज को फ़ायदा होगा। एकजुट होना बहुत ज़रूरी है। वर्तमान में तभी समाज को आगे बढ़ा पाएगे। उन्होंने कहा, इस यात्रा में उनकी भूमिका महिलाओ को ज़्यादा से ज़्यादा जोड़ने की होगी। बैठक में मुख्य रूप से सागर तिवारी, राजेश झा, कविता परमार, राम कृष्ण दूबे, प्रदीप सिंह, धर्मबीर महतो, विवेक सिंह, राकेश चौरसिया,सोहन पासवान, पप्पू, संजय रजक, जयप्रकाश कुमार सहित अन्य शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।