वीरगति को प्राप्त भारत माता के जांबाज शहीदों के लिए कांग्रेस नेता सुभाष उपाध्याय ने रखा उपवास
झारखंड कांग्रेस के नेता सुभाष उपाध्याय ने भारतीय सेना के शहीदों की शांति के लिए उपवास रखा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत को युद्ध के लिए उकसाया और भारतीय सेना ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। उपवास में...
जमशेदपुर। भारत पाकिस्तान युद्ध में वीरगति को प्राप्त भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों, अधिकारियों एवं आम मृतात्मा की शांति के लिए आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष उपाध्याय ने उपवास रखा।उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम हम सभी के लिए देश है। पाकिस्तान ने भारत को युद्ध के लिए उकसाया तो भारत ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। युद्ध में पाकिस्तान का हर हमले को विफल करने में सेना के जवान और सीमावर्ती क्षेत्र के आम नागरिक भी शहीद हुए हैं। हम एक दिन का उपवास रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उपाध्याय ने कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में नरसंहार कर मानवता को शर्मशार किया है।
इसलिए अब आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है। हमें भारतीय सेना पर गर्व है और अटूट भरोसा है। उपवास में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सह जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, पूर्व उपाध्यक्ष देवशरण सिंह, सेवा दल के जिलाध्यक्ष अरविंद साहु, गोविंदपुर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गौरा, कांग्रेस नेता चंदन पाण्डेय, संदीप झा, अविनाश सिंह, संजीव नारायण, सेवा दल के टेल्को प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, परसूडीह प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार, नागेन्द्र तिवारी, युवा कांग्रेस के विजय कुमार, प्रशांत चौधरी, बालाजी भगत, संजय उपाध्याय समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।