किशनगंज: वट सावित्री पूजा को लेकर बाजारों में चहल पहल
किशनगंज में वट सावित्री पूजा 26 मई को मनाई जाएगी। बाजारों में पूजा सामग्री और फलों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है। कोविड के कारण पिछले दो वर्षों से सार्वजनिक पूजा नहीं हो सकी थी। सुहागिन...

किशनगंज एक संवाददाता। वट सावित्री पूजा 26 मई यानी आज मनाया जाएगा। इसे लेकर बाजारों में चहल पहल शुरू हो गई है। खासकर पूजन सामग्री एवं फल के दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है। कोविड के कारण दो वर्षों तक सार्वजनिक स्थानों पर वट वृक्ष की पूजा नहीं हो सकी थी। सुहागिन महिलाएं वट सावित्री की पूजा हर्षोल्लास के साथ करेगी। इसलिए भी इस बार इस पूजा को लेकर सुहागिन महिलाओं उत्साह देखा जा रहा है। शहर के मनोरंजन क्लब, पुरबपाली रोड, श्री विष्णु राधा कृष्ण हनुमान मंदिर, इंडोर स्टेडियम आदि जगहों पर स्थित वट वृक्ष के समीप पूजा के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है।
वट सावित्री का व्रत पति के लंबी उम्र की कामना के लिए और आपसी प्रेम संबंध को बनाए रखने के लिए रखा जाता है। किसी भी सुहागिन महिला के लिए वट सावित्री का व्रत बहुत अधिक महत्व रखता है। इसका फल भी करवा चौथ के व्रत के समान है। इस व्रत को करने से महिलाओं को सदा सुहागन होने का वरदान प्राप्त होता है और इनके पति को लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का भी वरदान प्राप्त होता है। इस साल 26 मई के दिन वट सावित्री रखा जाएगा। इस दिन सोमवार पड़ने की वजह से सोमवती अमावस्या का फल भी व्रत रखने वाली महिलाओं को प्राप्त होगा। इसे बड़ा अमावस भी कहा जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।