निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस पार्टी ने पूर्वी सिंहभूम में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि स्कूल री-एडमिशन फीस के नाम पर अभिभावकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। प्रदर्शन में विभिन्न...

कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन निजी स्कूलों की कथित मनमानी के खिलाफ था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल री-एडमिशन फीस के नाम पर अभिभावकों से मोटी वसूली कर रहे हैं। मनमाने ढंग से फीस बढ़ोतरी की जा रही है। इसके अलावा किताबें खरीदने के लिए मजबूर करने की भी शिकायत की गई। आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि मंत्री रामदास सोरेन ने कई बार कहा है कि कोई भी स्कूल री- एडमिशन चार्ज नहीं लेंगे। बावजूद इसके कई स्कूल री-एडमिशन चार्ज का नाम बदलकर बिल्डिंग डेवलपमेंट और अन्य मद पर खर्च दिखाकर वसूल रहे हैं। कई स्कूलों में 3 महीने की फीस एक साथ ली जा रही है। इसके अलावा पुस्तक और सिलेबस चेंज कर दिया जा रहा है, जिससे नई पुस्तकों को खरीदनी पड़ती है। कांग्रेसियों में चेतावनी दी कि अगर जिला शिक्षा पदाधिकारी नियम का पालन नहीं कराते हैं तो डीईओ कार्यालय में डेरा डालो, घेरा डालो धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा आरोप लगाया कि कई स्कूलों में बीपीएल सीटों को डोनेशन द्वारा भरा जा रहा है। इस दौरान डीईओ को ज्ञापन सौंप कर मांगों पर गंभीरता से काम करने की मांग की गई।
प्रदर्शन में ये लोग थे शामिल
प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, सामंता कुमार, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, रामलाल प्रसाद पासवान, ब्रजेन्द्र तिवारी, मनोज झा, जसवंत सिंह जस्सी, संजय सिंह आजाद, सुखदेव सिंह मल्ली, सन्नी सिंह, प्रभात ठाकुर, संजय तिवारी, फिरोज खान, बबन शुक्ल, कमर रजा खान, पप्पू शुक्ल, राजीव मिश्र, अजय शर्मा, नलिनी सिन्हा, बबुआ झा, राजा ओझा, मुन्ना मिश्रा, उपेन्द्र नाथ वर्मा, ज्योति मिश्र, राजकुमार वर्मा, रंजीत झा, सुनीता ओझा, विनोद यादव, मनोज उपाध्याय, कुमार गौरव, अमर कुमार मिश्र, कौशल प्रधान, प्रशेनजीत सेन, मुन्ना सिंह, फरहत बेगम, सुशील घोष, हरिहर प्रसाद, मो. सलीम, अनन्त लाल व अन्य।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।