Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsFormer BJP President Urges Governor for Teacher Appointments in Colleges
डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने राज्यपाल से की भेंट, कॉलेज शिक्षकों के खाली पदों पर की नियुक्ति की मांग
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने रांची में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। उन्होंने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 20 May 2025 12:54 PM
जमशेदपुर।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने आज रांची स्थित राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. गोस्वामी ने राज्यपाल सह राज्य के कुलाधिपति से विश्वविद्यालय तथा काॅलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण कालेजों में पठन-पाठन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से शिक्षकों की बहाली नहीं होने के कारण अधिकांश कालेजों में शिक्षकों की भारी कमी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।