Train Services Resume at New Ashok Nagar Station After Storm Damage न्यू अशोक नगर स्टेशन से फिर शुरू हुई नमो भारत ट्रेन, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTrain Services Resume at New Ashok Nagar Station After Storm Damage

न्यू अशोक नगर स्टेशन से फिर शुरू हुई नमो भारत ट्रेन

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नमो भारत ट्रेनों का संचालन मंगलवार से न्यू अशोक नगर स्टेशन तक फिर से शुरू हो गया है। पिछले तीन दिनों से अस्थायी रूप से बंद रहने के बाद, यात्रियों को राहत मिली है। सोमवार...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 20 May 2025 09:32 PM
share Share
Follow Us on
न्यू अशोक नगर स्टेशन से फिर शुरू हुई नमो भारत ट्रेन

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। तीन दिन बाद नमो भारत ट्रेनों का संचालन मंगलवार से फिर न्यू अशोक नगर स्टेशन तक शुरू हो गया है। सुबह छह बजे यहां से पहली ट्रेन मेरठ के लिए रवाना हुई। इस स्टेशन तक ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू हो जाने के बाद यात्रियों को राहत मिली। अस्थायी तौर पर संचालन बंद किए जाने की वजह से बीते तीन दिन तक गाजियाबाद, मेरठ तक की यात्रा करने वाले लोगों को आनंद विहार स्टेशन जाना पड़ रहा था। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि तूफान में न्यू अशोक नगर स्टेशन की छत क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण शनिवार से यहां ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था।

मेरठ से दिल्ली आने वाली ट्रेनों को आनंद विहार स्टेशन पर टर्मिनेट करके यही से वापस मेरठ के लिए चलाया जा रहा था। सोमवार को सेफ्टी टीम ने स्टेशन का दौरा किया और यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से स्टेशन को परखा। देर रात सेफ्टी टीम से ट्रेनों के संचालन के लिए एनओसी मिलने के बाद मंगलवार सुबह से ट्रेन सेवा को बहाल कर दिया गया। मंगलवार सुबह छह बजे से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। अब पहले की तरह प्रतिदिन सुबह छह से रात 10 बजे तक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। एनसीआरटीसी के अधिकारी का कहना है कि क्षतिग्रस्त हुई स्टेशन की छत के पुनर्निर्माण का काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।