Gutkha trucks looted in Ryarangpur four arrested रायरंगपुर में गुटखा लदा ट्रक लूटा, चार गिरफ्तार, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsGutkha trucks looted in Ryarangpur four arrested

रायरंगपुर में गुटखा लदा ट्रक लूटा, चार गिरफ्तार

परसूडीह के बदमाशों के गिरोह ने ओडिशा के रायरंगपुर में चालक और खलासी को बंधक बनाकर गुरुवार को 40 लाख का गुटखा लदा ट्रक लूट लिया। इसमें मौके पर ही तीन बदमाश पकड़े गए, जबकि दो अन्य फरार हो गए। उन्हें...

हिन्दुस्तान टीम जमशेदपुरSun, 9 June 2019 07:25 PM
share Share
Follow Us on
रायरंगपुर में गुटखा लदा ट्रक लूटा, चार गिरफ्तार

परसूडीह के बदमाशों के गिरोह ने ओडिशा के रायरंगपुर में चालक और खलासी को बंधक बनाकर गुरुवार को 40 लाख का गुटखा लदा ट्रक लूट लिया। इसमें मौके पर ही तीन बदमाश पकड़े गए, जबकि दो अन्य फरार हो गए। उन्हें शुक्रवार रात कीताडीह में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया। कीताडीह से पोंचू एंथोनी और रोहित कुमार सिंह पकड़ा गया, जबकि रायरंगपुर में परसूडीह के मकदमपुर ख्वाजा चौक के शेख इबरार, मो. हाशिम उर्फ बाबू और वाहिद रजा खान को गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह है मामला

परसूडीह के डकैतों के गिरोह ने रायरंगपुर से एक ट्रक गुटखा लेकर निकले एक ट्रक को रास्ते में जांच के नाम पर रोका। उसे रोकने के बाद उसपर पोंचू एंथोनी, शेख इबरार, मो. इकबाल और वाहिद रजा खान सवार हो गए। ट्रक के चालक और खलासी को उन लोगों ने बंधक बना लिया और उन्हें रस्सी से बांधकर ट्रक के पीछे केबिन में डाल दिया। इसके बाद इबरार ट्रक चलाने लगा, जबकि उसके साथ इकबाल बैठ गया। इकबाल के पास हथियार था। ट्रक पर पहले से सवार पोंचू उससे उतर गया और बाइक से चल रहे राहित के पीछे बैठ गया। पोंचू का काम था कि रास्ते में पुलिस है या नहीं, इसकी जानकारी हाशिम को देना।

रास्ते में आरटीओ की टीम ट्रकों के ओवरलोडिंग की जांच कर रही थी, जिसमें पुलिस भी थी। यह देखकर पोंचू डर गया। उसने फोन से इकाबल को बताया कि आगे पुलिस है। इकबाल ने यह बात इबरार को बताई, तब तक ट्रक आरटीओ चेकिंग प्वाइंट तक पहुंच गया था। वहां सड़क पर बैरियर लगा था, जिससे वे भाग नहीं सके। ट्रक रोककर गाड़ी से इबरार, इकबाल और वाजिद भागे, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। ट्रक की जांच करने पर पुलिस को पीछे चालक और खलासी बंधे मिले, जिन्हें मुक्त कराया। पूछताछ में पोंचू और रोहित का पता चला। रायरंगपुर से इसकी सूचना परसूडीह पुलिस को दी गई। इसके बाद शुक्रवार रात वहां से रायरंगपुर से भागे पोंचू और रोहित को पकड़कर परसूडीह पुलिस ने रायरंगपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।