Jharkhand Colleges Face Closure of Intermediate Courses Amid New Education Policy 65 कॉलेजों के इंटर के कर्मचारियों पर बेरोजगारी का संकट, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJharkhand Colleges Face Closure of Intermediate Courses Amid New Education Policy

65 कॉलेजों के इंटर के कर्मचारियों पर बेरोजगारी का संकट

झारखंड के 65 महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने की तैयारी है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अब 10 2 की पढ़ाई स्कूलों में होगी। इससे शिक्षकेतर कर्मचारियों के समक्ष बेरोजगारी का संकट है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 11 April 2025 06:10 PM
share Share
Follow Us on
65 कॉलेजों के इंटर के कर्मचारियों पर बेरोजगारी का संकट

झारखंड के 65 अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने की तैयारी है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अब 10 2 की पढ़ाई स्कूलों में ही कराई जानी है। शिक्षा के पैटर्न में इस बदलाव के कारण विश्वविद्यालयों के अंगीभूत डिग्री कॉलेजों में वर्षों से कार्यरत इंटरमीडिएट प्रभाग के शिक्षकेतर कर्मचारियों के समक्ष बेरोजगारी का संकट मंडराने लगा है। कर्मचारी अपने रोजगार के लिए राजभवन के समक्ष लगातार तीसरे दिन अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं। इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय के 18 अंगीभूत डिग्री कॉलेजों के इंटर प्रभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं। झारखंड अधिविध परिषद द्वारा 28 जून 2023 को एक पत्र जारी कर डिग्री कॉलेजों में संचालित इंटर कक्षाओं में सत्रवार चरणबद्ध तरीके से नामांकन प्रक्रिया को कम करने का निर्देश दिया गया था। कर्मचारियों के मुताबिक, रांची विश्वविद्यालय ने पिछले सत्र में ही नामांकन को बंद करवा दिया। साथ ही वहां पर कार्यरत कर्मचारियों को कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए काम करने से रोका जा रहा है। जबकि कोर्ट ने राज्य सरकार को यह सुझाव दिया था कि नियमावली बनाकर इन कर्मचारियों को अपने स्तर से रोजगार की व्यवस्था करें।

विद्यालय में समायोजन तक धरना

कर्मचारियों की मांग है कि जबतक उनका 10 2 विद्यालय में समायोजन नहीं किया जाता है, तबतक धरना से नहीं उठने वाले हैं। उन्होंने युवा अवस्था महाविद्यालय के कार्यों अल्प वेतन में गंवा दिया। यही सोचकर कि आने वाले समय में सरकार उनके भविष्य के बारे में अच्छा सोच सकती हैं। इनमें 15 से 20 वर्ष से कार्यरत कर्मचारियों की उम्र भी नहीं बची है कि किसी भी वैकेंसी में शामिल हो पाएंगे। अब इन कर्मचारियों ने सरकार से महाविद्यालय के रिक्त सीट या प्लस टू विद्यालय में समायोजन करने की मांग की। प्रदर्शन में कर्मचारी नितिश कुमार, सैसब सरकार, सौरव मिश्रा, विशंभर कुमार, मंजेश महत्ता, अंगद कुमार, आनंद कुमार, इंदु शर्मा एवं अन्य शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।